प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) में विद्यालय के छात्रों द्वारा 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर एक रैली निकाली गई।
रैली के द्वारा विद्यार्थियों ने लोगों को संदेश दिया कि साइकिल चलाएं सेहत बनाएं। साइकिल चलाएं ईधन बनाएं। साइकिल चलाएं पर्यावरण बचाएं का संदेश लोगों को दिया।
इस बारे में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र प्रताप ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर विद्यालय के छात्रों के द्वारा एक रैली निकालकर यह संदेश दिया गया कि आज पूरे विश्व में पेट्रोल, डीजल की कमी हो रही है। इसलिए हमें साइकिल चलाकर ईंधन बचाना चाहिए।
आज पर्यावरण के कारण लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं, इसलिए साइकिल चलाकर पर्यावरण को सुरक्षित करना चाहिए। साइकिल चलाने से सेहत भी अच्छी रहती है, इसलिए हमें साइकिल चलाना चाहिए। हमें चाहिए कि लंबी दूरी के लिए बाइक का प्रयोग करें। छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए।
जिससे न केवल पेट्रोल, डीजल की बचत होगी बल्कि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि अगर आप साइकिल चलाएंगे तो, ना केवल प्रकृति की सुरक्षा करेंगे, बल्कि अपना स्वस्थ भी ठीक रखेंगे। इसके द्वारा हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हम लोग प्राकृति के साथ खुद को भी ठीक रखें और वातावरण को शुद्ध करें। साथ हीं शरीर को भी सभी रोग से मुक्त करें।
मौके पर उपस्थित अधिवक्ता अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है कि लोगो को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया जा सके। क्योंकि साइकिल चलाकर हम न सिर्फ सेहतमंद हो सकते हैं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले साइकिल (Cycle) हमारे लिए काफी उपयोगी था, लेकिन अब साइकिल का लोग उपयोग नहीं करते हैं। भारत में आम आदमी के लिए साइकिल प्रमुख साधन रहा है। इस मौके पर लक्ष्मी गुप्ता, द्रविन कुमार, मुरारी बर्नवाल, बंदिनी महतो, निशांत कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण भी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply