Advertisement

सीकेएस की बैठक में दो बिंदुओं पर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध कोलियरी कर्मचारी संघ की एक बैठक 2 जून की संध्या बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो ने की। उक्त बैठक में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीकेएस (CKS) कथारा क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने बताया कि उक्त बैठक आपात रूप से आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पहले बिंदु में आगामी 20 जून तक 45 वर्ष से कम उम्र के यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जाना है।

साथ ही दूसरे बिंदु में यूनियन की सदस्यता पर भी चर्चा करते हुए कहा गया कि 30 जून के भीतर सभी को सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग के केंद्र में हुई बैठक के दौरान इसे 5 वर्गों में बांटा गया है। जिसमें बेरमो कोयलांचल के बीएंडके करगली, ढोरी एवं कथारा को शामिल किया गया है। बैठक (Meeting) में फैसला किया गया कि तीनों क्षेत्र में बीएंडके एरिया में अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। अगर कोई क्षेत्र स्वतंत्र रूप से आयोजन करना चाहता है तो इसके लिए वह सक्षम है।

बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस (CCL CKS) के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकट महतो, क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सुदामा कुमार, कथारा शाखा अध्यक्ष राजू स्वामी, शाखा सचिव राजीव कुमार पांडेय, आदि।

वाशरी शाखा अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, शाखा सचिव कृष्णा बहादुर, सीताराम, देव नारायण यादव, बुधन प्रजापति, हेमलाल मंडल, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भोला महतो सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *