बोकना सत्संग विहार मंदिर में मासिक सत्संग का आयोजन

सारे सत्संगी द्वारा साइना घोष का जन्मोत्सव मनाया गया

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में बड़ाजामदा क्षेत्र के बोकना सत्संग विहार मंदिर में 7 मई को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया।

सत्संग में टाटा, झींकपानी, बिसरा, राउरकेला, मनोहरपुर एवं गुवा के दर्जनों रहिवासी महिला पुरुष शिरकत कर श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र को याद कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चल मानव कल्याण के लिए शपथ ली।

आयोजित कार्यक्रम (Organized events) में बड़ाजामदा निवासी सुजीत कुमार घोष की सुपुत्री साइना घोष का जन्मोत्सव सारे सत्संगी एकजुट होकर मनाते हुए देखे गए। आयोजित कार्यक्रम में कविता घोष एवं मनमोहन चौबे के भजन पर लोगों को झूमते हुए देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राउरकेला सह प्रति ऋत्विक अशोक राय ने कहा कि मनुष्य दो वर्ष कोरोना के कारण घर से नहीं निकले।

परिणाम स्वरूप ईश्वर का कार्य बाधित रहा। उन्होंने कहा कि अभी मानव का दायित्व पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर सबका है, अतः मानव को अपना दायित्व स्वीकार कर ईश्वर के बताए गए धर्म मार्ग का अनुपालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि ईश्वर कार्य नो थैंक वाला कार्य है। कार्य करते रहिए थैंक की आंकाक्षा मत रखिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर (Jamshedpur) के सत्संगी भास्कर शरण ने कहा कि ईश्वर का आदेश सबको पालन करना चाहिए। ठाकुर अनुकूल चंद्र के बताए गए मार्ग पर चलने हेतु उन्होंने सारगर्भित विचार दिए। रित्विक बड़ाजामदा निवासी ठाकुर अमरनाथ ने कहा कि मानव में मानवीय गुणों का सृजन किया जाना नितांत आवश्यक है।

सत्संग विहार मंदिर में मानवीय गुणों का संचार कर ठाकुर अनुकुलचंद्र के आदर्शों को अनुपालन करने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। ईश्वर की वाणी को अनुकरणीय बनाने हेतु सत्संग के माध्यम से ज्ञानार्जन करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिला पुरुष ने बालिका साइना घोष को आशीर्वचन देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर उपरोक्त के अलावा कपिलेश्वर दोगों, मनमोहन चौबे, शिव बालक लकड़ा, सी एम महतो व अन्य कई खास तौर से उपस्थित थे।

 255 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *