आम हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा नेता प्रबंधन को सौंपा 23 सूत्री मांग-पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 28 एवं 29 मार्च को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर 11 मार्च को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा क्षेत्रीय मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए एटक नेता चंद्रशेखर झा ने कहा कि देश को मोदी सरकार बेचने पर तुली है। सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप कर बेरोजगारो की संख्या लगातार बढ़ा रही है।

ऐसी स्थिति में यह आम हड़ताल बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, ताकि मोदी सरकार को निरंकुश होने से रोका जा सके। एक्टू नेता बालेश्वर गोप ने कहा कि जान बूझकर केंद्र सरकार (Central government) आए दिन सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में सौंप कर मजदूरों का शोषण करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि देश के मजदूर किसानों के संयुक्त कार्रवाई से केंद्र सरकार को सबक लेने की जरूरत है।

यह आम हड़ताल श्रम कानून संशोधन को वापस लेने, आउटसोर्सिंग को खत्म कर सार्वजनिक उद्योग को बचाने आदि को लेकर आयोजित किया गया है। जिसमें हम सबकी भागीदारी ही आंदोलन की सफलता होगी। सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि राष्ट्रहित मजदूर हित के लिए यह आंदोलन बहुत ही जरूरी है।

आम मजदूर भाई इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए एकजुट होकर सब को आगे आना होगा। तभी देश (Country) बचेगा और मजदूरों का कल्याण होगा। एटक नेता रामेश्वर साव ने कहा कि केंद्र सरकार जान बूझकर निजी मालिकों को जमीन आसानी से मुहैया करा रही है और कोल बियरिंग एक्ट में संशोधन कर रही है।

यह कोयला उद्योग के मजदूरों के लिए प्राणघातक है। इसलिए इसे वापस करना होगा। साथ ही सीएमपीडीआई में विनिवेश को रोकना होगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा राकोमसं नेता विल्सन फ्रांसिस, जनता मजदूर संघ नेता कामोद प्रसाद, झारखंड कोलियरी मजदूर संघ (उलगुलान) नेता रंजीत महतो, एनसीओईए के कमलेश कुमार गुप्ता, एक्टू के बाल गोविंद मंडल, झाकोमसं के इकबाल अहमद आदि ने संबोधित किया।

प्रदर्शन में उपरोक्त के अलावा भागीरथ शर्मा, रंजय कुमार सिंह, नवीन कुमार विश्वकर्मा, वेदव्यास चौबे, इस्लाम अंसारी, सचिन कुमार, मथुरा सिंह यादव, गणेश राम, रंजीत सिंह, रामदास केवट, सनाउल्लाह, अनंत कुमार, बलराम नायक, देवाशीष रजवार, विश्वनाथ महतो, युसूफ अंसारी, अर्जुन महतो, यदु उरांव, गौतम राम, अमितेश प्रसाद, आदि।

शहादत हुसैन, नवी हुसैन, इस्लाम अंसारी, अरविंद कुमार ओझा, पप्पू सिंह, रामेश्वर चौधरी, अरुण चौधरी, दिनेश कुमार, गणेश कुमार, चेत लाल महतो, धनेश्वर यादव, रीतलाल महतो, दीपक, रंजन, बिरजू कुमार, ईश्वर मंडल आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एवं अध्यक्षता चंद्रशेखर झा ने किया। इस अवसर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उप कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल को मांग पत्र सौंपा गया।

 182 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *