Advertisement

सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका झारखंड अध्याय काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के झारखंड अध्याय द्वारा 10 मार्च को प्रभात प्रकाशन रांची में बेहतरीन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रिका के प्रधान संपादक ममता मेहरोत्रा के राष्ट्रीय (National) अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में आशुतोष मेहरोत्रा ने बिहार की राजधानी पटना से आकर भाग लिया।

कार्यक्रम (Program) की शुरुआत आगंतुक अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यहां सरस्वती वंदना डॉक्टर आकांक्षा चौधरी, गणेश वंदना सुनीता अग्रवाल और स्वागत गीत कल्याणी झा ने प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि मानव अधिकार मिशन के प्रेसिडेंट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीके लाला मौके पर उपस्थित थे।

इसके अलावा मोनिका एंड गैबरियल स्कूल (Monika and Gabrielle school) की प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा और कामेश उपस्थित थे। मौके पर पत्रिका के संपादक श्याम कुंवर भारती ने पत्रिका और संस्था के कार्यक्रमों और प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा के संदेशों को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर काव्य पाठ करने वालों में नेत्र हीन नितिन कुमार मंडल, रंजना झा, विम्मी प्रसाद वीणा, संगीता सहाय अनुभूति, पूनम रानी तिवारी, चंद्रिका ठाकुर देशदीप, नितेश सागर, सुनीता अग्रवाल, रेनू झा, कल्याणी झा, मधुमिता साहा, मीना बंधन, ममता, आदि।

मनीष सिन्हा, किरण, संध्या उर्वशी, कामेश, सरोज झारखंडी निर्दोष, नीतेश सागर उप संपादक, सुनील सिंह, नागेंद्र सिंह और संपादक श्याम कुंवर भारती ने होली और स्त्री पर अपनी कविताएं सुनाई। मंच संचालन संध्या उर्वशी ने बखूबी निभाया।

विशिष्ट अतिथियों में पीके लाला ने कहा कि स्त्री और पुरुष का भेदभाव किसी भी समाज, देश और परिवार के लिए खतरा है। सभी को बराबर समझना चाहिए। डॉ सुषमा केरकेट्टा ने झारखंडी गीत से मनोरंजन किया। कामेश ने अपनी गजलो से सबका मन मोह लिया। आदि।

नेत्रहीन जतिन ने अपने मुक्तक और कविताओं से सभी का दिल जीत लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुमार भारती ने अपने गीतों के माध्यम से किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रभात प्रकाशन के राजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *