अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर कथारा क्षेत्र में अर्पिता महिला मंडल के मार्गदर्शन में मानवी महिला समिति, आदि।

तथा जेएसएलपीएस द्वारा संयुक्त रूप से बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नीलम पंजाबी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम (Program) में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का अनुपालन करने के लिए सही उत्पादों, सूचना और सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अवगत कराया गया तथा दोबारा प्रयोग में लाये जाने वाले सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में आज तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। टीम हुल्लड़ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मानवी महिला समिति की अध्यक्षा नीलम पंजाबी ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है।

महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है। इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम के द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता लाया गया। प्रारंभ से हीं कथारा क्षेत्र सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। पूर्व में भी दिव्यांगो के लिए ट्राईसाइकिल एवं व्हील चेयर का वितरण एवं स्वस्थता शिविर का आयोजन किया गया था जो आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर गोमियां बीडीओ कपील कुमार, प्रखंड प्रमुख, स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह, कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार, वारिजा प्रसाद, वाणी पांडेय, सुमित्रा राम, सुनीता पासवान, नेहा दिवाकर, रंजना झा, सीमा कुमारी, आदि।

भाजपा नेत्री चंदना डे, रिंकू देवी, अनीता देवी, रंजना देवी, वीणा देवी, दुलारी देवी, गुड़ी कुमारी, मीना देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी। यहां दर्जनों महिलाओ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कविता प्रस्तुत की।

 234 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *