Advertisement

जरीडीह व कसमार प्रखंड में भीम आर्मी कमिटि का गठन जल्द-शैलेश घासी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर में प्रदेश कमिटि (Pradesh Committee) के आदेश पर भीम आर्मी बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास की उपस्थिति में एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शैलेश घासी ने किया।

सभा में बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड व कसमार प्रखंड में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नई कमिटि गठन पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन संघर्ष करते हुए आज देश के कोने में फैल रहा है।

युवाओं में नई ऊर्जा जागा है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी शोषित वर्ग के लोगो को न्याय दिलाने के लिए अग्रसर रहता है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी चीफ बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद की हिम्मत ही नौजवानो को आकर्षित करता है।

बहुत जल्द ही बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड और कसमार सहित अन्य प्रखंडों में नई कमिटि का गठन जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास, जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, सैलेश घासी, बिट्टू कुमार घासी, मनसुख कालिंदी, जितेन्द्र कुमार, शंकर घासी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *