कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय यज्ञ प्रारंभ

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar block)  के हद में दोन्दलों पंचायत के पडरिया में नव निर्मित शिवमंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री108 पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ 26 फरवरी को कलश यात्रा के साथ किया गया। सुबह में मंदिर परिसर से गांव का भ्रमण करते हुए सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी द्वारा भव्य कलश यात्र निकाली गई।

जानकारी के अनुसार गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा में क्षेत्र के ग्रामीण महिला, पुरुष, जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए।

कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुषों ने हरदली नदी के तट पर पहुंचे, जहाँ वाराणसी से आयें यज्ञाचार्य लवकुश के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से कलश में जलाभिषेक किया गया। उसके बाद पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश को स्थापित किया। यज्ञ को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। कलश यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हो गया।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह (Bagodar MLA  Vinod Kumar Sing)  समेत जिला परिषद सदस्य सरिता महतो, मुखिया गीता देवी, धीरन सिंह, अजय कुमार महतो, विजय ठाकुर, भूनेशवर महतो, कोलेश्वर महतो, यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, रंजित कु सिंह, संजय ठाकुर, सीताराम ठाकुर, महेश सिंह, पिंटु सिंह, आदि।

नीरज सिंह, रविन्द्र कु सिंह, उपाध्याक्ष कमलदेव सिंह, सचिव विनय सिंह, सचिन सिंह, राम सागर सिंह, अभिमन्यु कु सिंह, मनोज सिंह, नुनु सिंह, बासदेव सिंह, बालेश्वर सिंह, जगदीश सिंह, बिनोद कुमार, रामकिशुन सिंह, कमलेश सिंह, रामदेव,सिंह, गोपाल सिंह, अनुज सिंह, राजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, पप्पू ठाकुर, सुभाष सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, कपिल सिंह, पवन कुमार सिंह, सुमन सिंह, आदि।

टेकलाल महतो, राजकुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामेश्वर ठाकुर, मुकेश सिंह, महावीर पासवान, महेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, रामदेव सिंह, उमेश सिंह, रामप्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, बलराम सिंह, जितन सिंह, चन्द्रीका सिंह, पंचानन ठाकुर, राहुल सिंह, देवरत सिंह, लखन ठाकुर, सुरेश सिंह, कमलदेव सिंह, ढालचंद महतो आदि शामिल थे।

 656 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *