एस. पी. सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) की अध्यक्षता में 25 फरवरी को जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में कुल 11 मामलों पर सुनवाई की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद, स्थापना उप समाहर्ता मनीषा वत्स, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो, जिला कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर मिश्रा, बेरमो अंचलाधिकारी मनोज कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ रेणु भारती समेत अन्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी व समिति के अन्य सदस्यों ने क्रम वार सभी मामलों की गहनता से समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने आवेदक द्वारा किए गए आवेदन, उसकी शैक्षणिक योग्यता, परिवार के सदस्यों की जानकारी, उनकी एनओसी एवं संबंधित विभागों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने विभागों से अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए कुल 11 मामलों पर सुनवाई की और स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस क्रम में सभी आहर्ता पूर्ण करने और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कर कुल पांच मामलों पर सुनवाई करते हुए आवेदकों की अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए समिति ने अनुशंसा की।
उपायुक्त ने इस बाबत स्थापना उप समाहर्ता को जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पांच मामलों में दो मामला शिक्षा विभाग का, दो मामला टीटीपीएस (TTPS) एवं एक मामला डीपीएलआर कार्यालय से संबंधित था।
जबकि, शेष मामलों पर निर्णय स्थगित रखा गया। उपायुक्त ने स्थगित मामलों को पूर्ण दस्तावेज के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, समिति की बैठक नियमित आहूत करने को कहा। मौके पर जिला स्थापना कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply