Advertisement

आंधी के कहर से बैंकिंग सेवा प्रभावित

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भारतीय स्टेट बैंक शाखा ढोरी कोलियरी मकोली बैंक के आसपास बीते 24 फरवरी की संध्या आंधी की कहर से हुई तकनीकी खराबी होने के कारण लिंक फेल रहा। जिससे आसपास के रहिवासियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार दूसरे दिन 25 फरवरी को बैंक खुलते ही स्थानीय खाता धारियों और अन्य बैंकिंग कार्य में कठिनाईयो का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि सुबह से ही बैंक में लिंक नहीं आ पाया है।

जान जोखीम में डालकर काफी ऊंचाई वाले टाॅवर पर चढ़कर कारीगर द्वारा तकनीकी मशीन में लिंक ठीक करने के लिए काम में लगाया गया है। जल्द लिंक ठिक हो इसके लिए काम किया जा रहा है।

बैंक प्रबंधक के अनुसार बैंक में लिंक आते ही यहां के खाताधारकों को निकासी, जमा एवं अन्य कार्य को सुचारु कर दिया जाएगा।समाचार लिखे जाने तक उक्त बैंक में लिंक नहीं आ पाया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *