Advertisement

सेवा भारती द्वारा सौ सेवा ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्र में कोरोना मेडिकल किट वितरण का लक्ष्य

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो को सेवा इन्टरनेशनल मिशन निरामया (International Mission Niramaya) द्वारा एक सौ कोरोना मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया है। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो के सचिव राम वचन सिंह ने 24 फरवरी को दी।

सचिव सिंह (Secretary Singh) ने बताया कि पहले चरण में जिले के एक सौ स्थानों पर आरोग्य प्रेरक कार्यकर्ता को जोड़ना है। इस निमित्त 24 फरवरी को बोकारो के सेक्टर-2 स्थित संघ कार्यालय में 16 कार्यकर्ताओं को आरोग्य प्रेरक का प्रशिक्षण एवं जिम्मेवारी दी गई। साथ ही आरोग्य किट भेंट किया गया। आगामी जिले के सभी स्थानों पर आरोग्य प्रेरक तैयार करने का लक्ष्य है।

इसलिए अवसर पर आयोजित कार्यक्रम (Program) का उद्घघाटन मुख्य अतिथि सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवहरि बंका, बोकारो के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सचिव राम वचन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

यहां मुख्य अतिथि शिवहरि बंका ने कहा कि हमें स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन रखते हुए स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि समृद्ध समाज और वंचित समाज के बीच सेवा भारती के कार्यकर्ता एक सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सेवा भारती अखिल भारतीय संगठन है, जिसके माध्यम से स्लम बस्तियों सहित गांव गांव में सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक उत्थान किया जा रहा है।

बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह ने कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से सभी सेवा ग्रामों व सेवा बस्तियों में सेवा भारती के कार्यो को पहुंचाना है। वर्तमान में 16 बाल शिक्षा केंद्र, 3 स्वालंबन केंद्र एवं 110 महिला वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह) के माध्यम से सेवा कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विभाग सेवा प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि संघ रूपी बट वृक्ष की कई शाखाएँ सेवा क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रूप से काम कर रही है। सेवा कार्य के क्षेत्र में सेवा भारती एक मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि आज समाज में पीड़ित, शोषित व अभाव ग्रस्त लोगों के बीच अपने सेवा कार्यों से सेवा भारती समृद्ध समाज का निर्माण कर रही हैं।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल, आपदा प्रबंधन में भी सेवा भारती का कार्य अनूठा रहा है। सेवा भारती के कार्यों में समाज के बुद्धिजीवी वर्गो की सहभागिता और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। धन्यवाद ज्ञापन महानगर सह सचिव रीता सिंह ने किया।

मौके पर महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव रामवचन सिंह, सह सचिव रीता सिंह, डॉ शालिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष यशपाल, मनोज कुमार अग्रवाल, शिव शंकर प्रसाद, के. बासुदेवन, जय नंदन तिवारी, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *