Advertisement

अंगवाली दक्षिणी ग्रुप महिलाओं ने किया बक्शा पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petewar block) के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के टोला नावाडीह में ग्रुप की महिलाओं ने 24 फरवरी को वार्षिक सभा व बक्शा पूजा का आयोजन किया। मालूम हो कि इस टोला स्थित छेछराचौक मैदान में यह आयोजन अपराह्न देर शाम को तेज वर्षा के दौरान भी जारी रहा।

यह आयोजन जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा वित्त संपोषित संस्था भारती महिला संघ पेटरवार के सौजन्य से प्रदान संस्था के तहत संचालित ओम शांति भारती महिला संघ एवं रोशनी ग्राम संगठन अंगवाली दक्षिणी में चलाई जा रही है।

इसमें जुड़ी ग्रुप की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका है। इसलिये अधिकांश महिलाएं अपनी पारंपरिक लिवास में आईं हुई थीं। कुछ महिलाएं नाच, थिरक रही थीं।

इसलिए अवसर पर आयोजित सभा में मुख्य अतिथि मंच पर उपस्थित तत्कालीन पंचायत समिति सदस्या चांदमुनी देवी सहित शिवम मांझी, जीतलाल सोरेन, राजेंद्र मरांडी आदि प्रतिनिधिधियों ने बक्शा पूजा की अगुवाई की।

आगंतुक अतिथियों एवं संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो, रंजीत दास, संदीप महतो आदि ने ग्रुप (Group) में जुड़ी सभी महिलाओं को संस्था द्वारा प्रदत्त राशि का सदुपयोग कर पारिवारिक स्थिति को सबल बनाए जाने की सलाह दिया। आयोजन को सफल बनाने में फुलमुनी देवी, बहामुनी देवी, सोनिया देवी, सोनाली देवी आदि पूरी तरह सक्रिय रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *