जल्द ही वेबसाइट पर होगी अग्नि सुरक्षा की जानकारी

भवन निरीक्षण प्रणाली के कार्यों में तेजी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। शहर मुंबई (City Mumbai) और उपनगरों में अगजनी कि दिल दहलाने वाली घटनाओं के बाद अक्सर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले को जांच के नाम पर ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है।

इसके अलावा जांच की रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं होती है। इसे देखते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली (RTI Activist Anil Galgali) ने मुंबई फायर ब्रिगेड पर कई सवाल दागे थे।

आरटीआई कार्यकर्ताओं के सवालों से बचने के साथ-साथ आपने कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) द्वारा भवन निरीक्षण प्रणाली विकसित किये जाने व अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। ताकि मुंबईकरों के सवालों का सामना न करना पड़े।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई में अगजनी को लेकर शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि अग्नि सुरक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने गलगली की शिकायत को गंभीरता से लिया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब ने गलगली को सूचित किया है कि भविष्य में, मुंबई शहर के सभी भवनों की अग्नि सुरक्षा की सूचना वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जिसे कही भी देखा जा सकता है। इसके अलावा मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा भवन निरीक्षण प्रणाली विकसित की जा रही है। एक बार सिस्टम (System) चालू हो जाने के बाद, सूचना सामूहिक रूप से उपलब्ध होगी।

मुंबई फायर ब्रिगेड के पास शहर में 2006 से पहले बने सभी भवनों की जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र अग्नि निवारण और जीवन सुरक्षा उपाय अधिनियम 2006 की धारा 3(1) और 3 (3) के अनुसार, जनवरी 2022 में प्राप्त 2556 फॉर्म बी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

फायर ब्रिगेड ने जून 2021 तक 6423 व्यक्तियों को अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र और जून 2021 से 850 नागरिकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण जारी किया है। गृहणियों के लिए मॉक ड्रिल, निकासी ड्रिल, एलपीजी गैस हैंडलिंग 95 प्रदर्शन और प्रशिक्षण दिया गया।

तो पिछले 5 वर्षों में आग की कुल संख्या में कमी आई है। वर्ष 2017 में 4454, वर्ष 2018 में 4959, वर्ष 2019 में 5324 वर्ष 2020 में 4512 और वर्ष 2021 में 3515 आग की घटनाएं हुई हैं।

 190 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *