Advertisement

तेनुघाट इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट इंटर कॉलेज (Tenughat Inter College) के लगभग 76 वर्षीय सेवानिवृत्त व्याख्याता राज किशोर सिंह (हिंदी विभाग) के निधन पर 22 फरवरी को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य गोविंद नायक ने किया।

आयोजित शोकसभा में प्राचार्य नायक ने बताया कि दिवंगत राज किशोर सिंह ने वर्ष 1977 से 2015 तक कॉलेज में अपना योगदान दिया। वह काफी मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनके निधन से कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र और भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

शोक सभा में व्याख्याता गोविंद प्रसाद, डॉ श्याम किशोर सिंह, बबलू कुमार सिंह, काजल कुमार राय, कुमारी अनुपा, सुरेश पासवान, बबलू घोष, संजय कुमार तांती, रघुनाथ प्रसाद, निरंजन राम, बेबी राउत, रमेश कुमार, मंजू दिगवार, विश्वंभर कुमार सिंह, राजेंद्र राम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *