Advertisement

सीकेएस महाप्रबंधक शाखा कमिटी का पुनर्गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल (CCL) कोलियरी कर्मचारी संघ कथारा महाप्रबंधक शाखा कमेटी का (General Manager Branch Committee) पुनर्गठन 22 फरवरी को राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पुनर्गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित बैठक में क्षेत्रीय कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू रविदास, संगठन मंत्री यदुनाथ गोप तथा क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल के देखरेख में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें राकेश कुमार को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार, बजरंगी तूरी तथा महेश कुमार को उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार को सचिव, देवांशु कुमार, टेकलाल गोप एवं सरस्वती कुमारी को सह सचिव, चंदन रविदास को संगठन मंत्री, संजय दास को सह संगठन मंत्री, मुकेश कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा राज कुमार, झरी मांझी, भुनेश्वर मंडल, श्याम नारायण, सीसी मंडल, दशरथ राम, शिव पूजन, राजीव रंजन, मनोज विश्वकर्मा, चिंता गोप, गोरेटी खलखो, झरना पाल तथा सुख देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उक्त जानकारी महाप्रबंधक शाखा सचिव महेंद्र कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *