विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत के कदमतला में गरीबों का अनाज मार रहे हैं डीलर। इसका खुलासा 19 फरवरी की रात्रि करीब 9:00 बजे स्थानीय रहिवासियों ने किया है।
जानकारी के अनुसार महिला ग्राम संगठन ने डोली रानी डे के सरकारी राशन दुकान (Government Ration Shop) से करीब 12 क्विंटल अनाज को चार पहिया वाहन से अन्यत्र ले जाते पकडा। महिलाओं ने कहा कि डीलर द्वारा प्रत्येक माह 4 से 5 केजी अनाज कम दिया जाता है।

इसकी शिकायत वह जनता दरबार में भी कर चुकी है, लेकिन इस शिकायत का कोई फायदा नहीं मिला। महिलाओं ने चार पहिया वाहन क्रमांक-JH10BC/4021 को अनाज से लदी गाड़ी को पकडा। मौके से चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया। गांव की महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार को फोन कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी तुलबुल कदम टोला गोमिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक यमुना गुप्ता दल बल के साथ तुलबुल पहुंचे और उक्त सरकारी राशन दुकान के संचालक से दुकान खुलवा कर अनाजों की गिनती की।
इस दौरान सैकड़ों महिला पुरुषों ने एक स्वर में सरकारी अनाज विक्रेता के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने कहा डीलर डोली रानी डे पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही अनाज से लदी गाड़ी को थाना ले जाया जाएगा।
![]()












Leave a Reply