Advertisement

नवयुवक संघ द्वारा रेहवाघाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के ढोरी बस्ती रेहवाघाट में 19 फरवरी को नवयुवक संघ की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह मनाया गया। यहां उपस्थित गण्यमान्य लोगो ने संत शिरोमणि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर बुद्ध वंदना के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों एवं नवयुवक संघ के द्वारा संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी शिवलाल रविदास व संचालन गोवर्धन रविदास ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश्वर महतो (MLA Yogeshwar Mahto), डॉक्टर अरुण कुमार सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, पार्षद प्रतिनिधि सह यूनियन नेता बैजनाथ महतो, पार्षद दिनेश रवि, कमलेश महतो, उमेश रविदास, सुनीता बोध, कबूतरी देवी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने मनुष्य को जीवन जीने की शिक्षा दी। इन्होंने ही कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। आज पूरे देश में लोग उनकी जयंती मनाते है। संघ की ओर से इस जयंती महोत्सव के तहत देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मौके पर मघु पासवन, संतोष राम, लालमोहन महतो, शंकर रजक, जितेंद्र सिंह, फूलचंद रविदास, आयोजन समिति के संतोष रविदास, डालेश्वर रविदास, विश्वनाथ रविदास उर्फ विशु, सोहन रविदास, किशोर रविदास, युगल रविदास, राजू रविदास, भरत रविदास, रवि कुमार, अरुण कुमार , ब्रह्मदेव रवि, सूरज रविदास, कारू रविदास, शांति देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *