Advertisement

केंद्रीय अस्पताल धोरी में दूसरे दिन 48 पीड़ितों का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) धोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल (Central Hospital) प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय हृदयरोग जांच का विशेष शिविर के दूसरे दिन 18 फरवरी को चिकित्सकों ने ह्रदयरोग से आक्रांत 48 रोगियों का ईलाज किया।

मालूम हो कि बीते 17 फरवरी को प्रथम दिन 53 रोगियों की जांच व उपचार किया गया था। शिविर में आज डॉ आर एन झा, डॉ नितीश कुमार, डॉ अनिरुद्ध दां द्वारा गहनता से रोगियों का जांच किया गया। मशीन द्वारा इसीजी करने में मुकेश मिश्रा व प्यारी कुमारी ने भूमिका निभाई।

वहीं रक्त-जांच लैब टेक्नीशियन शिवेन्दु चक्रवर्ती ने तथा वरीय फार्मासिस्ट अजय कुमार झा एवं सावित्री देवी के सहयोग से रोगियों के बीच दवा का वितरण किया गया। उक्त जानकारी केंद्रीय अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी सह सीएसआर विभाग के इंचार्ज (Incharge) डॉ अरुण कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *