Advertisement

स्कूटी एवं मारुती वैन में टक्कर में तीन किशोरी घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना क्षेत्र (Bermo police station area) के फुसरो -कथारा हीरक रोड के अमलो बस्ती महादेव शिव मंदिर गोल पहाड़ी के पास 17 फरवरी को स्कूटी एवं मारुती ओमनी में टक्कर हो गई।

टक्कर में ढोरी पांच नंबर धौड़ा निवासी तीन किशोरी घायल हो गई। घायलों में दो किशोरी को स्थानीय लोगों की मदद से सीसीएल के सेंट्रल अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच नंबर धौड़ा निवासी सोमरा गंजू का 16 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी अपनी दो सहेलियों पांच नंबर धौड़ा निवासी सागरा पाहन के 16 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी तथा एक अन्य 17 वर्षीया जया कुमारी के संग अपनी स्कूटी संख्या JH09AY/2269 से सुभाष नगर गई थी।

सुभाष नगर से अपने घर लौटने के क्रम में महादेव शिव मंदिर गोल पहाड़ी के पास फुसरो के तरफ से आ रही मारुती ओमनी JH09A/0015 से टक्कर हो गई। जिसमे तीनों युवती घायल हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *