एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अश्विका इंटरप्राइजेज फुसरो के पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। यहां विधिवत पूजा अर्चना की गई। राजेंद्र कॉलोनी (Rajendra Colony) स्थित रेन बसेरा और बाबा आमटे नगर के सैकड़ों गरीबों के बीच भोजन वितरण किया गया।
इस संबंध में अश्विका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अमित प्रकाश ने कहा कि जहां लोग प्रतिष्ठान का सालगिरह के मौके पर हजारों लाखों रुपए खर्च कर मनाते हैं। वही हमारे परिवार द्वारा प्रतिष्ठान के सालगिरह के मौके पर सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को खाना खिला कर मन को बहुत ही शांति मिला।
कहा कि आगामी 28 फरवरी तक ट्रक के सभी मरम्मत कार्यों में कुछ ना कुछ छूट दी गई है। बहुत ही शांति तरीके से प्रतिष्ठान के सालगिरह मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपस्थित लोगों ने इंटरप्राइजेज के सालगिरह पर प्रोपराइटर असीम प्रकाश को ढेर सारी बधाई के साथ प्रतिष्ठान की उन्नति की कामना किया।
मौके पर विजय प्रकाश सिन्हा, नीलिमा सिन्हा, प्राची सिन्हा, कृति सिन्हा, अनीष प्रकाश, अतीक प्रकाश, हर्षित वर्मा, बिट्टू सिन्हा, रतन लाल, कुबेर सिंह, मनीष तिवारी, आनंद विश्वकर्मा, प्रशांत सिंह उर्फ सनी, रमेश सिन्हा, दिलीप शर्मा, प्रशांत चौधरी, गुड्डू दुबे, धनंजय रवानी, मनोज राय, मनीष तिवारी, कुबेर कुमार, प्रकाश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply