Advertisement

धनबाद में कवि सम्मेलन सह बैठक का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। राष्ट्रीय कवि संगम धनबाद इकाई द्वारा बीते 13 फरवरी को कवि सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें झारखंड प्रांत के महासचिव सरोजकांत झा, संगठन मंत्री राकेश नाजुक, संगठन मंत्री अनंत महेन्द्र, बोकारो जिला इकाई के महासचिव नितेश सागर, विशाल पंडित और प्रांतीय संगठन संगठन मंत्री के रूप में श्याम कुंवर भारती ने भाग लिया। उदघाटन स्थानीय विधायक राज सिन्हा ने किया।

बैठक में झारखंड के सिमडेगा में श्रीराम मंदिर स्थल पर श्रीराम उत्सव सह कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारी पर चर्चा हुई। इस आयोजन मे केंद्रीय इकाई से जगदीश मित्तल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और बाबा रामदेव तथा राम जन्म भूमि ट्रस्ट अयोध्या के कई संतों के आने की संभावना है।

जिसमें झारखंड इकाई के सभी जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर बोकारो जिला में एक भव्य कवि सम्मेलन कराने की जिम्मेवारी सामयिक परिवेश पत्रिका के संपादक श्याम कुंवर भारती को दी गई।

बैठक में महासचिव झा ने निष्क्रिय बोकारो जिला इकाई को भंग कर भारती की अनुशंसा पर नितेश सागर को जिला अध्यक्ष के रूप में घोषणा किया। उन्हे आदेश दिया गया कि शीघ्र नई जिला इकाई की सूची बनाकर प्रांतीय इकाई को सौंपे।

आयोजन में धनबाद, गिरिडीह और बोकारो के कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। मंच का संचालन अनंत महेंद्र और संगीता नाथ ने किया। आयोजन की सफलता में रुद्रा अमित ऋषभ देव राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *