Advertisement

कोयला लदी खड़ी माल गाड़ी में लगी आग

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां रेलवे स्टेशन (Gomiyan Railway station) में कोयले से लदी खड़ी माल गाड़ी के डब्बे से आग और धुआं निकलते देख रेल कर्मियों के होश उड़ गया। आनन-फानन में अग्नि शमन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार गोमियां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक एक में कोयला से लदा खड़ी मालगाड़ी में अचानक 14 फरवरी की अहले सुबह धुंआ निकलने लगी। यह देख स्टेशन परिसर में मौजूद रेल कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक (Station manager) को दिया।

स्टेशन प्रबंधक के द्वारा तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

इस दौरान आरपीएफ प्रभारी विंध्याचल कुमार, जीआरपी थाना गोमियां के सहायक अवर निरीक्षक रणवीर कुमार अपने दल बल के साथ गोमियां रेलवे-स्टेशन घटनास्थल पर मुस्तैद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *