Advertisement

दो मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में चार घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना (Gomiyan Police station) के हद मे हजारी मोड़ स्थित हवाई अड्डा के समीप दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गयी, जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे प्रार्थमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी की संध्या करीब 6 बजे दो युवक एक बच्ची और एक महिला घायल जो एक ही स्थान गंझूडीह के निवासी है उनमे एक अपनी बहन का इलाज कराकर मा शारदे सेवा सदन से लौट रहा था।

इस बीच स्वांग हवाई अड्डा के समीप अज्ञात कार के चकमा देने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे दोनों मोटरसाइकिल (Motorcycle) आपस में जबरदस्त रूप से टकरा गयी।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय रहीवासियों ने चारो घायलों को स्थानीय मां शारदे सेवा सदन अस्पताल में आनन-फानन में लाया। जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सूरज राम को रांची रेफर कर दिया।

घायल सुरज के मामा गब्बर राम ने बताया की सूरज राम उनका भांजा है और अज्ञात कार के चकमा देने के कारण यह घटना घटित हुई। उन्होंने गोमियां थाना को इसकी सूचना दे दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *