प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय फिल्मोधोग के दिवंगत प्रख्यात खलनायक सह चरित्र अभिनेता प्राण की 102 वीं जन्म दिवस पर मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब बेरमो (Meghadoot Radio Listeners) की ओर से बर्चुवल बैठक कर उन्हें विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई।
बता दें, कि उनका पूरा नाम प्राण किशन सिकंद था, जो फिल्मों में ‘प्राण’ के नाम से चर्चित हुए। उनका जन्म 12 फरवरी 1920 को हुआ था। प्राण ने 1940 से 1991तक 400 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1940 से 47 तक नायक बतौर एवं 42 से 91 तक खलनायक व चरित्र अभिनेता के रूप में काम किया।
पुरानी फिल्मों में जिद्दी, मधुमति, देवदास, शीशमहल, अफसाना, जोहर मेहमूद इन हांगकांग, गृहस्ती, पुतली बाई, बहार, जुगनू, छलिया, फिर उपकार, खानदान, कब क्यूं और कहां, धर्मा, राजकुमार, राम और श्याम, गोपी, दिल हीं तो है, आदि।
जब प्यार किसी से होता है, अंधा कानून,अमर अकबर एंथनी, कसौटी, जॉनी मेरा नाम, जंजीर, डॉन, शराबी, संन्यासी, दस नंबरी, धर्मवीर, धर्म-अधिकारी आदि उनकी यादगार फिल्मों की भरपूर चर्चा हुई।
दिवंगत अभिनेता को यादकर ऑनलाइन (Online) बर्चुवल श्रद्धांजलि देने वालों में बेरमो से मेघदूत लिस्नर्स क्लब के उपाध्यक्ष अजीत जयसवाल, रामाधार विश्वकर्मा, अमित कुमार छाबड़ा, उमेश घायल, अनिल पाल, आदि।
रांची से मो नौशाद खान, लुधियाना से अध्यक्ष मंजीत छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, बीनू छाबड़ा, खगड़िया से कपिल कुमार दुःखी, महाराष्ट्र से सुनैना, गुजरात से बिपिन मेहता, चांदनी पटेल आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply