Advertisement

भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल द्वारा प्रखंड मुख्यालय बीपी मेमोरियल स्कूल में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मण्डल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की एक ऐसी हस्ती थे, जिन्होंने अपने कार्यो एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। वे पेशे से एक महान राजनेता थे। जो कि भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष थे।

इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किये। जिससे वे आज भी स्मरणीय हैं।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता, जिला प्रवक्ता सुरेश राम, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, पिंकी देवी, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, महामंत्री उषा देवी, गायत्री देवी, सविता देवी, किसान अशोक मंडल, भाजयुमो अध्यक्ष संजय कुमार महतो, मंत्री नीतीश कुमार बर्णवाल, आदि।

कन्हाई यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री भीम राम, सुखदेव मंडल, नंदलाल पासवान, टेकलाल राम, सुरेश राम, हेमलाल साव, संतोष पासवान, देव शरण यादव, पोखन महतो, सोमर महतो, नागेश्वर चौधरी, केशु महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *