Advertisement

भाजपायीयों ने जनसंघ संस्थापक की पुण्यतिथि पर दी श्रधांजलि

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी बड़कीटांड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में 11 फरवरी को जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गयी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने श्रधांजलि दिया। उपस्थित लोगों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का आज पुण्यतिथि है।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नीति सिद्धात सोच के साथ भाजपा चल रही है। उनकी नीति सिद्धांतो के साथ काम कर रही है। गरीबो के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता उनके दिखाए रास्ते में पूरे तन-मन-धन के साथ चल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और संचालन नगर के स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बोकारो जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के रेखा भारती, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, युवा नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, आदि।

नगर महिला मोर्चा के अध्यक्ष बीणा देवी, नगर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गिरी, जिला एससी/एसटी मोर्चा के मंत्री रामू तांती, नगर सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, जितेंद्र सिंह, आशुतोष सिन्हा, अजय कुमार, मनोज कुमार, मदन खुराना, विनोद बोदरा के अलावा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *