एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा वाशरी स्लरी लोकल सेल में भागीदारी को लेकर 11 फरवरी को विस्थापित महिला मोर्चा द्वारा बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता मोर्चा की अध्यक्षा कांति सिंह ने की।
कृष्ण चेतना क्लब कथारा (Krishna Chetana Club Kathara) में आयोजित बैठक में उपस्थित वक्ताओं द्वारा यह बात कही गई कि कई वर्षों के लंबे इन्तजार के बाद यहां स्लरी लोकल सेल को चालू किया गया, जिसमें कुछ तथाकथित दबंगो द्वारा बिना मोर्चा को जानकारी दिये सेल कमिटी बना दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला नेत्री कांति सिंह ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व लोकल सेल में महिलाओं की भागीदारी के लिए उनके द्वारा पहली बार आवाज उठाया गया था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया गया था।
बावजूद इसके वर्तमान सेल कमिटी द्वारा महिलाओं को दरकिनार किया जाना अन्यायपूर्ण है। इसका मोर्चा जोरदार विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जबतक सेल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तबतक मोर्चा लगातार विरोध करती रहेगी।
बैठक में उपस्थित रमनी देवी, लख्खी देवी, बिलिया देवी, रीता देवी, शकुन्तला देवी, मोहिनी देवी, कौशल्या देवी, बेबी देवी, रेखा देवी, सोनी देवी, केशवा देवी, बबिता देवी, शांति देवी, तारा देवी, छाया देवी, कुशुमी देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, सुभद्रा देवी, महेश रविदास, राजेश राम, रोहण कुमार, बबलू भुइयां आदि ने एक स्वर में समर्थन किया।
बैठक में केन्दुआ टोला, सरना वस्ती, पारटांड, घासी महल्ला, भलटोंगरिया वस्ती, पानी टंकी, बोड़िया वस्ती आदि ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply