Advertisement

सीएचसी में आयोजित दिव्यांग शिविर में तीन सौ लोगों की जांच

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते 9 फरवरी को जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा प्रखंड स्तरीय दीव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगभग तीन सौ लोगों का दिव्यांगता जांच किया गया।

शिविर में आंख जांच के लिए डॉ उमेश प्रसाद, हड्डी रोग संबंधित जांच के लिए डॉ हेम्ब्रम, मास्तिष्क संबंधित जांच के लिए डॉ रूपा घोष, नाक-कान-गला जांच के लिए डॉ दीपक कुमार समेत अन्य चिकित्सक शामिल थे। सभी चिकित्सकों ने दिव्यांगो की समुचित जांच करते हुए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र को प्राप्त किया।

शिविर में प्रखंड से बड़ी संख्या में दिव्यांग अन्य लोग शामिल हुए। भीड अधिक होने के कारण कई लोगों की जांच नहीं हो सकी। शिविर को लेकर सिविल सर्जन डॉ सरजू प्रसाद सिंह, डीआरसीएचओ डॉ कपिल मुनी, यूनीसेफ कार्डिनेटर आफरीन ने निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संतुष्टि जाहिर कर कहा कि पहले दिव्यांग जांच के लिए लोगो को जिला अस्पताल पहुंचाना होता था। जिससे उन्हें काफी परेशानियां होती थी।

दिव्यांगो की सुविधा के लिए सरकार (Government) की ओर से प्रखंड स्तरीय शिविर की व्यवस्था की गई है। साथ ही कहा कि कुछ छूटे हुए दिव्यांगो को जांच के लिए इसके अलावा बाद में प्रखंड स्तरीय शिविर आयोजित करने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि सभी दिव्यांगों को कुछ दिन के बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग जांच शिविर में बीडीओ संजय कुमार कोंगारी, सीओ रामबालक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *