प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी गांव स्थित मंदिर प्रांगण में माघ शुक्लपक्ष नवमी तिथि 10 फरवरी को ‘श्रीराम-जानकी’ मंदिर निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में की गई। यहां मंदिर निर्माण कमिटी के पदाधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्ति, महिला, पुरुष श्रद्धालु काफी संख्या में जुटे।
इस अवसर पर आचार्य गोबर्धन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सारे अनुष्ठान संपन्न किए। परिसर में धार्मिक ध्वजारोहन करने के उपरांत गांव के मुहल्ले में परिभ्रमण कराया गया।
श्रद्धालुओं ने मौके पर अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के मुताबिक अर्थ-दान भी किया। बता दें, कि यहां के मंदिर परिसर में वर्तमान में आठ मंदिर है। इस श्रीराम-जानकी मंदिर के निर्माण होने पर नौ मंदिर हो जायेंगे, जो एक तीर्थधाम बन जायेगा।
![]()












Leave a Reply