Advertisement

कृषक मित्र संघ की बैठक में अध्यक्ष बने विश्वनाथ महतो

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज (Vishnugarh Inter College) परिसर में बीते 7 फरवरी को कृषक मित्रों की बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार महतो की उपस्थिति में कृषक मित्र संघ विष्णुगढ़ इकाई का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रूप में विश्वनाथ महतो, सचिव के रूप में महेश यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद नासिर, उपाध्यक्ष के रूप में जगदीश शर्मा, उपसचिव धर्मवीर यादव, संयोजक गोविंद कुमार महतो एवं मीडिया (Media) प्रभारी प्रवक्ता लाटो साव, ताज अंसारी को मनोनीत किया गया।

साथ ही कृषक किसान बिंदुओं से संबंधित चर्चाए की गई। बैठक (Meeting) में सक्रिय कृषक मित्रों की सूची एवं संघर्ष फंट कोष के पुनर्गठन इत्यादि विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर दिलेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, सुधीर कुमार महतो, टहल महतो, महेश महतो, पोखलाल महतो, सोमर सिंह, ताज अंसारी, लाटो साव, मोहम्मद नासिर, बसंत नायक, धर्मवीर यादव, डुुमरचंद्र महतो, होरिल महतो, फारूक मलिक, जगदीश शर्मा, सरिता देवी इत्यादि कृषक मित्र उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *