एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। कांग्रेस (Congress) के बेरमो विधायक (MLA) कुमार जयंमगल (अनुप सिंह) को पहली बार पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। विधायक अनुप सिंह को मिज़ोरम राज्य (Mizoram state) के संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए सहायक प्रदेश रिटर्निंग अधिकारी (एपीआरओ) बनाया गया है।
इससे संबंधित अधिसूचना 7 फरवरी को पार्टी के सेंट्रल इलेक्शन ऑथोरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने जारी किया है। सिंह के एपीआरओ बनाएं जाने पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कमिटी ने हर्ष वयक्त किया है।
विधायक कुमार जयमंगल ने मिजोरम का एपीआरओ बनाये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय (National) अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सेन्ट्रल इलेक्शन अथोरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें मिजोरम राज्य के संगठनात्मक चुनाव के लिए एपीआरओ (APRO) के पद पर नियुक्त किया। वे उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

विधायक सिंह को मिजोरम का एपीआरओ बनाये जाने पर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता श्यामल कुमार सरकार, अजय कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, आबिद हुसैन, शिवनंदन चौहान, सुबोध सिंह पवार, आदि।
कृष्ण कुमार चांडक, सुनील शर्मा, केदार सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, रिंकु सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, फुलचंद महतो, रिंकु निषाद, ललन रवानी, प्रदीप महतो, नारायण शर्मा, सचिन्द्र सिंह, मो.खालिद, अमित कुमार रवानी, लीलधारी प्रसाद गुप्ता, सलीम जावेद, आदि।
रितिक रोशन सिंह, अनिल पासवान, रामनाथ सिंह, कृष्णा साव, वेद प्रकाश चौबे, सुनील सिंह, मो.सलीम, राजेश रवानी, डब्लू कुमार, अनवर खान, मोहन गिरि, मो.रईश आलम, अजंता सामद, पम्मी सिंह, गीता देवी सहित कई पार्टी के सदस्यगणों ने साधुवाद दिया है।
![]()












Leave a Reply