Advertisement

आईईएल कंपनी खिलाड़ियों को हर साल करती है प्रोत्साहित-राकेश कुमार

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद में आईईएल (IEEL) स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल ग्राउंड में टी-20 मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि कंपनी मैच आयोजन कर खिलाड़ियों को हर साल प्रोत्साहित करती रही है।

टी-20 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) फाइनल का आयोजन 6 आईईएल ग्राउंड में खेला गया। फाइनल मैच डब्लू इलेवन एवं राइजिंग स्टार आईईएल के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में दोनो टीमो के बीच कडा संघर्ष रहा। डब्लू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाया।

वही राइजिंग स्टार ने निर्धारित ओवर मे 115 रन ही बना सकी। विजेता टीम के कप्तान विनय कुमार ने यह जीत दिवंगत खिलाड़ी डब्लू को समर्पित किया।

मैच के मुख्य अतिथि आईईएल कंपनी के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि आईईएल कंपनी की ओर से हर साल क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता रहा है और हर साल खिलाड़ियों को कंपनी प्रोत्साहित करती रही है।

मौके पर विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, आईईपीएल एचआर राकेश सिन्हा, सुरक्षा पदाधिकारी रागीब साबरी, कांग्रेस (Congress) कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय, निवर्तमान मुखिया शांति देवी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *