एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल का व्यस्ततम कथारा मोड़ इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है।
एक ओर क्षेत्र के रहिवासी एवं व्यवसायी वर्ग सड़क जाम, बिजली संकट, जल संकट तथा शौचालय के अभाव के कारण परेशान हाल है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों कथारा मोड़ से पीओ कार्यालय (PO Office) तक सड़क पर जल-जमाव के कारण हालत नारकीय हो गई है।
बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर होटलों तथा झोपड़ी मोहल्ला का किचर युक्त पानी सड़क पर फैल जाने के कारण राहगीरों को चलना दूभर हो गया है। वाहनों के आवाजाही से सड़क का कीचड़यूक्त पानी दुकानदारी में लगे ग्राहको के शरीर पर छीटा पड़ने के कारण यहां का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में समाजसेवी एवं राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर संघ (ददई गुट) के कथारा कोलियरी शाखा सचिव (Secretary) मोहम्मद फारूक ने 6 फरवरी को एक भेंट में बताया कि कथारा मोड़ से 4 नंबर दुर्गा मंडप तक जर्जर सड़क को ढलाई कर बहुत ही अच्छा सड़क बनाया गया था।
बावजूद इसके कथारा मोड़ से मात्र 30 मीटर की दूरी पर हेना शॉपिंग कॉंपलेक्स (Henna Shopping Complex) के समीप बीते 2 सप्ताह से गंदा पानी सड़क पर जमा हुआ है। प्रबंधन के अधिकारी रोजाना इस मार्ग पर आते जाते रहते हैं, लेकिन उनके द्वारा इस मामले में लापरवाही बरतना समझ से परे है।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन की मंशा शायद सड़क टूटने का इंतजार करना है, जबकि सड़क के दोनों ओर नाला बना हुआ है। जिससे गंदे पानी को निकाला जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग को बचाने की गुहार लगाई है।
![]()












Leave a Reply