Advertisement

तेनुघाट में किया गया शनि देव महाराज मंदिर की भूमि पूजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित पहाड़ी मंदिर के समीप 5 फरवरी को तेनुघाट के मुखिया रेखा सिन्हा की उपस्थिति में जय श्री शनि देव महाराज का मंदिर निर्माण के लिए आचार्य पंडित बलदेव मिश्र ने विधि पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ 11 नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष गोपालजी विश्वनाथन, सचिव नितेश कुमार, उप सचिव आनंद कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय, उप कोषाध्यक्ष अनुज कुमार ठाकुर के अलावे आसपास के रणधीर सिंह, उदय सिंह, पंकज पाठक, शैलेश यादव, तुलसी कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, महावीर यादव, आदि।

दीपक जाट, मिकी सिन्हा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर तेनुघाट मुखिया रेखा सिन्हा ने कही कि आसपास के क्षेत्रों में कहीं शनि महाराज का मंदिर नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर निर्माण होने से पूजा पाठ करने में काफी सहयोग मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *