Advertisement

माली में फंसे 33 मजदूरों में 6 मजदूर की हुई वतन वापसी

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। माली में फंसे (Trapped in Mali) गिरिडीह, हजारीबाग (Hazaribag) आदि जिलो के 33 मजदूरों में 6 मजदूरों की वतन वापसी हो गई। वतन वापसी होते ही मजदूरों के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक पडी।

जानकारी के अनुसार छह मजदूरों की वापसी 5 फरवरी के दोपहर राँची हवाई अड्डा पर संभव हो सका। देर रात तक मजदूर अपने अपने घर पहुंचे। वतन वापसी होने वाले मजदूरों में तिरला के दिलिप महतो, विष्णुगढ़ मडमो के छेदीलाल महतो, उच्चा घना के लालमनी महतो, इन्द्रदेव ठाकुर, डुमरी कसुमाकुरहा के लोकनाथ महतो, कल्हाबार के संतोष शामिल हैं।

बताते चले कि गिरिडीह जिले (Giridih district) के बगोदर प्रखंड समेत डुमरी, विष्णुगढ़, सरिया के मजदूर माली में फंसे थे। इन मजदूरों को तीन माह से वेतन नही मिल रहा था। जिससे तमाम मजदूर खाने के लिए दाने दाने के लिए मुहताज थे। मजदूरों ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर भारत वतन वापसी की गुहार लगाये थे।

जिसके बाद कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर जल्द फंसे मजदूरों की समस्या को दुर करने की मांग की थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *