एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद् वार्ड क्रमांक एक के हद में अनुग्रह नगर शिव मंदिर परिसर में 5 फरवरी को 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया।
जिसमे बेरमो कोयलांचल के राम नगर, बेरमो सीम, फुसरो, ढोरी, कुरपनिया, कथारा सहित बोकारो, जमशेदपुर की हरि कीर्तन मंडली शामिल हुए।
अखंड हरि कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से अरुण कुमार , झारखंड चैम्पीयन नाल बादक सह ब्यास श्रीभगवान, तबला वादक हौसला प्रसाद, औरगन प्लेयर श्याम बिहारी, बैन्जू प्लेयर संजय, सहयोगी ब्यास राम प्रवेश एन्ड तुलसीदास एवं बेरमो के गायक लाखन सिंह, एसएन चौधरी, रामाशंकर पाठक, केदार सिंह, झलन सिंह आदि शामिल हुए।

मुख्य आचार्य विष्णु पंडित एवं यजमान नवीन कुमार उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह, व्यास्थापक ललन सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर पिछले 13 वर्ष से यहां अखण्ड हरिकीर्तन का पाठ किया जाता रहा है। मौके पर मुखिया ललन सिंह, जगदीश सिंह चूड़ासामा, उपेन्द्र सिंह, राम नारायण सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, उदय प्रताप सिंह आदि उपास्थित थे।
![]()












Leave a Reply