Advertisement

बेरमो विधायक ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 4 फरवरी को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (Bermo MLA Kumar Jaimangal) उर्फ अनूप सिंह ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।

निरिक्षण के दौरान सीडीपीओ (CDPO) कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र सहित प्रखंड कार्यालय के विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि आम लोगों को सहूलियत के अनुसार कार्यो का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के द्वारा लोगों को सुविधानुसार कार्य करने को कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा में लोगों की समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक के साथ फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह आदि दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *