Advertisement

करगली में एआईडीएमके की बैठक संपन्न

बीएण्डके एरिया अध्यक्ष राजेन्द्र एवं सचिव बने तारकेश्वर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। फुसरो नप के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया (CCL B&K Area) के करगली महिला मंडल में 4 फरवरी को एआईडीईओए (AIDEOA) की एक बैठक हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बंटी प्रमाणिक ने किया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास दास, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, नरेश प्रसाद महतो, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सीसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश कुमार, संयुक्त सचिव अजीत कुमार, विजय कांत चौहान एवं सीसीएल के संयुक्त सचिव चंदन कुमार तिवार्था आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय (National) अध्यक्ष विकास दास ने बीएंडके एरिया के माईनिंग समुदाय (Mining Community) के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया एवं सामूहिक प्रयास से जल्द निराकरण का अश्वासन् दिया। यहां बीएंडके एरिया का क्षेत्रिय कमेटी का गठन भी किया गया।

जिसके अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मोहित कुमार रजवार, सुदेश कुमार, विजय कांत चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी कुमार दास, उदय शंकर सिंह, मिथिलेश रंजन,भूषण कुमार बनाये गये।

जबकि सचिव तारकेश्वर शर्मा, संयुक्त सचिव विक्रम मेहता, पावन मंडल, दीपक मंडल, संगठन सचिव सौरभ कुमार गुप्ता, शिकलाल सोरेंन, सुमेन माजी, कोषाध्यक्ष बुधन सिंह एवं कैलाश कुमार को बनाया गया। इसके अलावा महेश रजक, पंकज कुमार, जितेंद्र माझी, लक्ष्मण सोरेंन, श्रीकांत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

मौके पर अरुण कुमार चौधरी, बुधन सिंह टोपनो, महेश रजक, मनोज कुमार स्वाइं, गोविंद मुंडा, जितेंद्र मांझी, शिवलाल सोरेंन, कृष्णा कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *