एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर की ओर से 4 फरवरी को कुम्हार टोला रानी पोखर में संचालित माँ शारदा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त 17 महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि बोकारो स्टील सिटी कॉलेज (Bokaro steel City College) के प्रोफेसर डॉ वीणा झा शर्मा, संस्था के सचिव राम वचन सिंह एवं स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी द्वारा संयुक्त रुप से सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षार्थियों, शिक्षिका, प्रशिक्षिकाओं एवं कार्यकर्त्ताओं द्वारा ओंकार एवं गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शर्मा ने कहा कि सेवा भारती द्वारा अभावग्रस्त महिलाओं के हाथ में हुनर दिला कर महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है।
आज के समय में महिलाएँ आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी हो तो समाज में उन्हें सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ साथ कौशल प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। कौशल युक्त लोग कभी बेरोजगार नहीं हो सकते। उन्हें काम की कमी नहीं हो सकती है।
इस संबंध में सेवा भारती संस्था के बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह (Secretary Ram Vachan) ने बताया कि त्रैमासिक प्रशिक्षण कोर्स (Course) पूरा होने के उपरांत संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाता है।
आज सभी प्रशिक्षुओं ने अपना-अपना प्रैक्टिकल फाइल बना कर प्रस्तुत किया है, जिसे मीना देवी एवं प्रशिक्षिका नमिता देवी द्वारा निरीक्षण किया गया।
सेवा भारती बोकारो महानगर के मीना देवी ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षित महिलाएं अब उत्पादन के कार्य में प्रयत्न करें। महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी होंगी तभी समाज भी सुदृढ़ होगा।
सभी शिक्षार्थियों को सिलाई प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र मुख्य अतिथि, सचिव एवं स्वावलम्बन प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रानी कुमारी द्वारा किया गया व समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
![]()












Leave a Reply