एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के सीसीएल (CCL) ढोरी स्थित भव्या महिला मंडल के सदस्यों द्वारा 3 फरवरी को बाबा आमटे नगर फुसरो में महिलाओं और पुरुषों के बीच दैनिक एवं गर्म कपड़ा का वितरण किया गया।
सदस्यों ने कपड़ा के साथ चुडा, गुड़, तिलकुट और मिठाइयों का भी वितरण किया। यह कार्य सीसीएल ढोरी के सीएसआर मद से किया गया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्य करने से हमेशा मन को बहुत ही खुशी और शांति मिलती है। भव्या महिला मंडल के सदस्य हमेशा सामाजिक कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं।
मौके पर रेखा भारती, कविता झा, रूनू मुजूमदार, कुमकुम सिंह, नीलम सिंह के अलावा सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी तथा कर्मी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply