Advertisement

फ़ोरमैन ग्रुप के अध्यक्ष संतोष और कार्यकारी अध्यक्ष बने आलोक

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके विद्युत एवं यांत्रिक (ईएंडएम) विभाग के फ़ोरमैन ग्रुप का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन करगली फ़िल्टर प्लांट के समीप दामोदर नदी तट पर 2 फरवरी को आयोजित किया गया। अध्यक्षता शिव कुमार व संचालन विनोद कुमार ने किया।

वनभोज सह मिलन समारोह के अवसर पर सर्वसम्मति से नई कमिटि का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गौतम, दिनेश कुमार बैठा व लालचंद महतो, महासचिव विनोद कुमार, सचिव मोहम्मद इंतेसार, सह सचिव महेंद्र ठाकुर और राजेंद्र महतो, आदि।

कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा (एमआरआरएस), उप कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, संगठन सचिव राजकुमार ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सोमारु, सुजीत ठाकुर, अभिजीत दास, आनंदम बोस, राजू मुंडा, दिनेश राम आदि बनाये गये।

मौके पर सन्तोष सिन्हा, अलोक रंजन अकेला, दिनेश बैथा आदि ने कहा कि ईएंडएम सेक्शन का कोयला उत्पादन में अहम भूमिका होती है। वे पानी और बिजली मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम करते हैं। सुरक्षा तथा उत्पादन कार्य में दिन रात लगे रहते हैं। किंतु उनके प्रमोशन में अनियमितता बरती जाती है।

उनकी सुविधाओं में कटौती की जाती है। यहां विनोद कुमार और मोहन थापा को प्रमोशन होने पर कमेटी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हिमांशु कुमार, दिनेश राम, मीरा कांत, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, शिवप्रसाद, जावेद अंसारी, राजू मुंडा, संजीव तिवारी, मेघलाल महतो, राजेन्द्र रवानी, कार्तिक कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *