प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर डिस्पेंसरी (Staff Quarter Dispensary) के समीप रहने वाले सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी परशुराम सिंह की आग से जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वह दो वर्ष से बीमार चल रहे थे। मौके पर पहुंची बेरमो थाना पुलिस (Police) ने अवशेष को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि उक्त वृद्ध व्यक्ति घर में अकेले सोए हुए थे। घर में ठंड से बचने के लिये बोरसी (अंगीठी) जलायी गयी थी। देर रात को बोरसी से आग लग गयी और वृद्ध जिंदा जल गए।
मौके पर वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, भाजपा (BJP) नेता दिनेश सिंह, श्रमिक नेता गणेश मल्लाह सहित दर्जनों रहिवासियों ने पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। सूचना के बेरमो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस से पूछने पर बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
![]()












Leave a Reply