Advertisement

अपराधियों की गोली से युवक की हालत गंभीर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के ललपनियाँ थाना के हद में अज्ञात अपराधी की गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रेफर कर दिया है। घायल युवक टीटीपीएस कर्मी अभिषेक कुमार बताया जा रहा है।

गोमियां इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता के अनुसार एक फरवरी को लुगुबुरू घंटा बाडी दोरबारी चट्टान परिसर मे टीटीपीएस (TTPS) मे कार्यरत जगन्नाथ राम के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार योगासन कर था। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसका नाम पुछ्ने के बाद गोली चला दी। गोली चलाने वाला व्यक्ति फरार हो गया। गोली युवक के कमर में लगी है।

जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए डॉक्टरों ने रांची रेफर कर दिया। वहीं पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *