Advertisement

झारखंडी सिंगर मनोज झारखंडी सड़क दुर्घटना में घायल

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र भेलवार निवासी मनोज झारखंडी जो राज्य में एक अलग ही अपना पहचान से उभरे है।

झारखंड के मशहूर चर्चित चेहरा खोरठा गायक मनोज झारखंडी जमनीजरा से घर आने के दौरान नवादा में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। स्थानीय रहिवासियों की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए विष्णुगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है।

बताया जाता है कि उनके अंदरुनी माथा में चोट है। जानकारी के मुताबिक सिंगर मनोज झारखंडी सूटिंग के लिए कोनार-डेम लोकेशन को देखने के गए थे। वापस आते समय असुंतलित हुवे और दुर्घटना के शिकार हो गए। देखा जाय तो वे एक प्रवासी मज़दूर है।

कुछ ही दिन पहले हीं मुम्बई से लौटे है। घटना की खबर से सिंगर/एक्टरों में चिंता व्यक्त की जाने लगीं हैं। वही ऊपरघाट के समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो, सिंगर दिलीप कोठे आदि ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *