भोजपुरी-मगही के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद के पुराना बीडीओ ऑफिस में 25 जनवरी की संध्या आजसू बेरमो प्रखंड व फुसरो नगर कमेटी की ओर से आजसू पार्टी (Ajsu Party) के केंद्रिय कमेटी के निर्देशानुसार गैर झारखंडी भाषा के विरोध में झारखड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

यहां केंद्रीय सचिव संतोष महतो, राजेश विश्वकर्मा, बोकारो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि धनबाद- बोकारो में क्षेत्रीय भाषा की सूची में मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल किए जाने के विरोध में कार्यक्रम (Program) का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती है, तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर सचिव सुरेश महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजुर आलम, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, उपाध्यक्ष शंकर गिरी, सचिव मनोज महतो, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रवानी, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, गोमियां प्रखंड सचिव मिनाज अंसारी, आदि।

गोमियां प्रखंड प्रवक्ता योगेश यादव सहित रिजवान अंसारी, राकेश तर्वे, विक्की महतो, पप्पू सिंह, रोहित चौधरी, भरत महतो, छोटु कुमार, दीपक कुमार, महादेव महतो, लौकी महतो, अनिल ठाकुर, राजु रवि, अरुण कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, बीरु हरी, बालेश्वर महतो, ओमप्रकाश महतो, धनेश्वर महतो आदि मौजुद थे।

 617 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *