Advertisement

बीएंडके में उन्नीस सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। दिसंबर माह में सीसीएल (CCL) बीएंडके क्षेत्र से सेवानिवृत्त हो रहे उन्नीस कर्मियों को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 31 दिसंबर को सम्‍मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम एमके राव (GM MK Rao) ने उपस्थित कंपनी के वरिष्‍ठतम सेवानिवृत कर्मियों और अधिकारी का अभिनंदन एवं स्‍वागत किया तथा सभी का पुष्‍पमाला, पुष्‍पगुच्‍छ, शॉल, श्रीफल, स्‍मृति चिन्‍ह, सम्‍मान पत्र, सेवाकाल प्रमाण-पत्र तथा मेडिकल कार्ड प्रदान कर सम्‍मानित किया।

सीएमपीएफ का भुगतान आरटीजीएस (RTGS) के द्वारा शीघ्र किया जाएगा। मौके पर महाप्रबंधक संचालन के.के. झा, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीब कुमार, अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्य गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद महतो, बिनय पाठक, मधु भट्टाचार्जी एवं विजय भोई, क्षेत्रीय कल्याण समिति के राहुल कुमार एवं इकाई समिति के शंकर नायक उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *