Advertisement

ढोरी क्षेत्र में ग्यारह सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी एरिया से साल 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले ग्यारह कर्मियों में दो अघिकारी सीएमओ डॉ एस मुखर्जी (CMO Dr S mukharji) और अभियंता एसएस प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गयी। क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर जीएम अग्रवाल (GM Agrawal) ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया।

उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। संचालन कार्मिक प्रबंधक के मिश्रा ने किया। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, परियोजना पदाधिकारी कुमार सौरव व बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी सतीश सिन्हा, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव कुमार, डाक्टर अरविंद कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ एस के भारतीय, डॉ पुनीत गुप्ता, आदि।

कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, बैजनाथ महतो, जयनाथ मेहता, नरेश महतो, ओम शंकर सिंह, भीम महतो, जवाहर लाल यादव, महेंद्र चौघरी, विश्वनाथ रजवार, कैलाश ठाकुर, अजय झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *