Advertisement

पेड़ से लटकता मिला मुनिया का शव

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना Gomian Police Station) के हद में सियारी पंचायत के कपसा पहाड़ी में 30 दिसंबर को एक पेड़ से लटकता मिला स्थानीय रहिवासी मुनिया देवी के शव। पुलिस हत्या या आत्महत्या के मामलों की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गोमियां थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित परसापानी से बीते एक सप्ताह से स्थानीय रहिवासी मुनिया देवी (Muniya Devi) गायब थी। बता दें कि बीते एक सप्ताह पहले वह घर से लापता हो गई थी।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। तत्पश्चात मुनिया के पति मोहन बेसरा ने गोमियां थाना में पत्नी के गुमशुदा होने का लिखित आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि 30 दिसंबर की अहले सुबह मुनिया देवी का शव पहाड़ी पर पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रमुख गुलाबचंद हांसदा ने गोमियां पुलिस (Police) को दी। सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में लग गई। शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लेते हुए अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में गोमियां के थाना प्रभारी आशीष खाखा ने कहा कि गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के पेड़ पर मुनिया देवी का शव लटकता मिला। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर मामले की छानबीन कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *