Advertisement

जदयू बोकारो जिला महासचिव बने गोपाल गुप्ता

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। जनता दल यूनाइटेड की बोकारो जिला कमिटी (Bokaro district Committee) घोषित कर दी गई है। जिसमें गोपाल गुप्ता को जिला महासचिव बनाया गया है। गुप्ता के महासचिव बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जदयू प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर बोकारो जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो (Pradeep Mahto) ने अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किया।

जिसमें वरीय उपाध्यक्ष मुन्ना शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो, राज किशोर सिंह व सुनील कुमार सिंह, महासचिव गोपाल गुप्ता व श्याम बिहारी राय, सचिव रघुनाथ महतो व नीतीश कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राजा पांडेय व उदय सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को बनाया गया है। गोपाल गुप्ता के महासचिव बनने पर फुसरो के दर्जनों लोगों ने उनको बधाई देने उनके आवास पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *