Advertisement

बोलियागंज के नाई समाज ने एकता का परिचय देते हुए वनभोज मनाया

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ में 28 दिसंबर को बोलियागंज के नाई समाज ने एकता का परिचय दिया। नाई समाज ने बक्सपूरा जमुनिया नदी किनारे सामूहिक वनभोज का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नाई समाज (Barber Social) के महिला-पुरुष व् बच्चों ने भाग लेकर वनभोज का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर नाई समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि पिकनिक तो एक बहाना है, हम सब को एकजुट करने का। इससे अच्छा बेहतर दूसरा विकल्प नहीं हो सकता था।

उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट होकर चले तभी हमारे समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे नाई समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। नाई समाज में निचले स्तर के लोगों के लिए हमेशा तत्पर है। उसे कैसे बराबर का सम्मान मिले।

मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा जमुनिया नदी के किनारे हसीन वादियों का नजारा झरना, नदी, जंगल, पहाड़ों का लुप्त उठाया गया। यहां युवतियों एवं महिलाओं ने सुंदर नजारा का सेल्फी लेते हुए अपने-अपने मोबाइल कैमरों में दृश्य कैद किया। नाई समाज के लोग भी खूब आनंद लिए।

मौके पर समाज के विकास के लिए बहुत सारी चर्चा की गई। मौके में अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, कोषाध्यक्ष किसुंन ठाकुर, सचिव कुंदन शर्मा, नाई समाज के मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, रामचंद्र ठाकुर, सरजू ठाकुर, विनोद ठाकुर, सहदेव ठाकुर, महेश ठाकुर ,रवि शर्मा, टिंकू शर्मा, देवनारायण ठाकुर, आदि।

मनीष शर्मा, महेंद्र ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, मिश्रीलाल ठाकुर, दशरथ ठाकुर, मंटू ठाकुर, बच्चू ठाकुर, विशाल शर्मा, आकाश शर्मा, रोशन शर्मा, छोटेलाल शर्मा, राजेश ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर समेत नाई समाज के काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *